सिरमौर ने जीता हॉकी का खिताब
गर्ल्जसीनियरसेकंडरी स्कूल जोगेंद्रनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन में हाॅकी के फाइनल मुकाबले में सिरमौर ने कांगड़ा को 4-0 से हरा कर हॉकी के खिताब को अपने नाम किया। खो-खो के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सोलन ने कांगड़ा को हराया। जबकि वाॅलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में शिमला ने चार सैटों में 25-21, 25-21, 17-21 25-20 से किन्नौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। कबड्डी में सिरमौर ने सोलन को 15-11 से हराया। बेडमिंटन में मंडी ने हमीरपुर को 2-1 से हराया। प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि खेलों का समापन सोमवार के दिन होगा।