पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौल सिंह, लखनपाल ने कोर्ट से ली जमानत

कौल सिंह, लखनपाल ने कोर्ट से ली जमानत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकारके खिलाफ 2011 में प्रदर्शन करने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव इंद्र लखनपाल, पूर्व डिप्टी मेयर शशि शेखर चीनू, पार्षद सुरेंद्र चौहान ने जिला अदालत से जमानत ले ली। इस मामले में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी प्रदीप सिंह भुज्जा सहित 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के समय कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। कुछ कांग्रेस नेता माल रोड होते हुए रिज पर पहुंचे तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सदर पुलिस ने इस पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सीपीएस इंद्र लखनपाल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डीसीसी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा, पूर्व पार्षद जितेंद्र चौधरी, अशोक सूद, राजकुमार शर्मा सहित 24 कांग्रेसियों पर धारा 144 का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। सरकार बदलने के साथ ही मामले का कोर्ट में चालान भी पेश हो गया। कांग्रेस के इन नेताओं को कोर्ट ने समन जारी किए। इस पर सीजेएम की कोर्ट ने जमानत दी है।