- Hindi News
- यूजी परीक्षा फार्म की डेट बढ़ाई जाए : एसएफअाई
यूजी परीक्षा फार्म की डेट बढ़ाई जाए : एसएफअाई
शिमला | एसएफआईने यूजी के परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में विवि की एसएफआई इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। यूजी के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। ऐसे में दर्जनों ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने फार्म ही नहीं भरे हैं। कैंपस अध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि एक ओर जहां फीस वृद्धि कर छात्रों पर थोपी गई है, वहीं फार्म भरने के लिए काफी कम समय दिया है। ऐसे मेें छात्रों पर दिन प्रतिदिन बोझ बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि इस बार परीक्षा शुल्क विभागों में नहीं लिए जा रहे हैं, इसे फार्म के साथ ही वसूला जा रहा है।