- Hindi News
- शिविर में दिया जा रहा जूट ऐक्रेलिक प्रशिक्षण
शिविर में दिया जा रहा जूट ऐक्रेलिक प्रशिक्षण
शिमला|यूको ग्रामीणस्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मशोबरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चनोग में बेरोजगार युवकों अौर युवतियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया। 15 दिवसीय इस शिविर में जूट ऐक्रेलिक मेटी बैग बनाने सिखाएं जा रहे हैं। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जेसी शांडिल का कहना है कि यह कार्यक्रम जिला जलागम विकास अभिकरण की योजना एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रायोजित किया गया है। जिसमें पगोग पंचायत के लगभग 30 प्रतिभागी भाग ले रहे है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियां अपनी आजीविका कमा सकते है। उन्हें रोजगार की तलाश में नहीं भटकना पड़ेगा।