भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा रही प्रथम
शिमला|चायल कोटीकॉलेज में हिंदी भाषा अस्तित्व विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम रही। रेणु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी दिवस के मौके पर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. रीना तंवर ने हिंदी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान इन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डा. मदन शांडिल्य अन्य शिक्षक मौजूद रहें।