पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनवाईके ने छेड़ी िहंदी के प्रसार की मुहिम

एनवाईके ने छेड़ी िहंदी के प्रसार की मुहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|नेहरू युवाकेंद्र शिमला की ओर से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र शिमला के प्रभात कुमार ने बताया कि राष्ट्रभाषा हिंदी को देश में उचित स्थान मिल सके। इसके लिए प्रयास करना हम सबका कर्तव्य है। इसके लिए 14 से 28 सितंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इनमें श्यामलाघाट, धारठीकंडा, बाग, चम्मो सन्होग, कन्हैची, मांदरी, भडेच, चंबल, कोहबाग, बनरडू, टुटू और बायचेडी में कार्यक्रम किए जाएंगे। इन स्थानों पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से हिंदी संप्रेषण, राजभाषा प्रदर्शनी, सामूहिक गान, लेखन प्रतियोगिता अौर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।