- Hindi News
- कौल सिंह आैर विद्या स्टोक्स से मिले चौधरी
कौल सिंह आैर विद्या स्टोक्स से मिले चौधरी
शिमला| विधायकराम कुमार चौधरी सोमवार को बरी होने के बाद पहली बार राज्य सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सचिवालय में प्रदेश के राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर , आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के राजधानी में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री के दौरे से लौटने के बाद बुधवार को उनसे मिलने का भी कार्यक्रम है। सचिवालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे राम कुमार ने सचिवालय में मौजूद मंत्रियों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से भी मिले।