क्रिकेट मैच कराने में सहयोग करेगी सरकार
अनुराग के अारोप िनराधार
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने जनहित को हमेशा राजनीति से ऊपर रखा है। प्रदेश में खेल को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है जैसा कि अनुराग ठाकुर आरोप लगा रहे हैं। सरकार की केवल यह मंशा है कि स्टेडियम का उपयोग क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए हो बल्कि स्थानीय उद्देश्य के लिए भी किया जाए, जिस उद्देश्य से उसे भूमि दी गई है, कि इसे व्यावसायिक गतिविधियों में बदला जाए।
मर्यादित तरीके से प्रस्ताव करें एचपीसीए
सुधीरशर्मा ने कहा कि एचपीसीए अध्यक्ष इस मामले पर लगातार आधारहीन राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। एचपीसीए को हिमाचल में क्रिकेट मैच करवाने के लिए सहायता की जरूरत के लिए सरकार से मर्यादित तरीके से प्रस्ताव करना चाहिए। कि यह आरोप लगाना चाहिए कि उनके आग्रह पर सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखती है। उन्होंने साथ ही उन लोगों को भी नसीहत दी कि जो इस सारे प्रकरण में राजनीति करने में जुटे हैं।
भास्कर न्यूज| शिमला
धर्मशालामें आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सरकार एचपीसीए को पूरी सहायता देगी। 17 अक्टूबर को धर्मशाला में भारत वेस्ट इंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन को इस बारे में बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति वचनबद्ध है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पूरे मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।