मुख्यमंत्री ने करोड़ों के शिलान्यास किए
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने सोमवार को तकलेच में एक दिवसीय दौरे के दौरान तकलेच में सबसे पहले तकलेच सामुदायिक स्थास्थय केंद्र का शुभारंभ किया उसके बाद लोक निर्माण विभाग के भवन का शिलान्यास किया। वहीं आईपीएच विभाग के नए भवन निर्माण के लिए भी नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक शिलान्यास किए। यहां से वह सीधे पुलिस चौकी भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने चौकी का शिलान्यास किया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने विभागों से कहा है कि भवनों का कार्य शीघ्र शुरू करें जिससे लोगों को जल्द लाभ मिले। उन्होंने तकलेच सीएससी का निरीक्षण भी किया और चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के िनर्देश दिए। तकलेच पहुचने में सीएम का दरकाली काशापाट मुनिश देवठी आदि क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने स्वागत किया, वहीं जहां जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र ने शिलान्यास किए वहां पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ो के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रास्तें में नोगली से लेकर तकलेच में सीएम के स्वागत के लिए जगहजगह तोरणद्वार लगे थे। स्वागत के साथ ही लोगों ने सीएम को अपनी समस्याओं को लेकर पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याअों काे पूरा करने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
सीपीएसनंदलाल, डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा, एचपीएसआईडीसी के चेयरमैनल अतुल शर्मा, कैलाश फेडरेशन चेयरमैन बृजलाल, बीडीसी वायस चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एसडीएम दलीप नेगी, तहसीलदार मुकेश शर्मा, डीएफओ अमीत शर्मा, डीएसपी सोमदत्त, रामपुर स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को तकलेच में कई िशलान्यास िकए।