पीपीपी के तहत बनेंगा शापिंग कॉम्पलेक्स
प्रदेशके नगर परिषद एरिया में अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी)के तहत भवन निर्माण होंगे। नप भूमि उपलब्ध करवाएगी उसके बाद शापिंग कॉम्पलेक्स से लेकर पार्किंग तक का निर्माण पीपीपी मोड पर होगा। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से योजना को पूरी तरह अमलीजामा पहनाने के लिए एक्सपर्ट ने इसी माह की 9 से 10 तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर प्रदेश के नगर परिषद बैठकें आयोजित कर प्रस्ताव पास कर भूमि कार्य का विवरण तैयार कर निदेशालय को भेजेगा जहां से हरी झंडी मिलेगी।
तैयार किया गया प्रोजेक्ट 30 वर्ष तक पीपीपी से जुड़े लोगों के पास रहेगा। प्रोफिट का कुछ भाग नगर परिषदों को भी मिलेगा। उसके बाद वह प्रोजेक्ट नगर परिषदें चलाएंगी। इस कार्यशाला का आयोजन शिमला में किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मेट्रो सेवा भी पीपीपी के तहत ही बनाई गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
^प्राइवेट पार्टनरशिप से निर्माण करवाया जा सकेगा। भूमि नप ही देगी। कार्यशाला में जानकारी दी गई है। शीघ्र ही बैठक आयोजित कर पार्षदों को भी जानकारी दी जाएगी। प्रस्ताव निदेशालय भेजा जाएगा। विजयकुमार शर्मा, ईओनगर परिषद हमीरपुर