चोरी मामला: पांच सुनारों से पूछताछ
शिमला | रातडदेवता मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने पांच सुनारों से थाने में कई घंटों तक पूछताछ की। बालूगंज पुलिस की टीम ने मंदिरों से चोरी हुई चांदी सोने को युमनानगर बिलासपुर और मनीमाजरा से सुनियारों से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने इन सुनियारों को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि इनसे पूछताछ की गई है। पुिलस की टीम काे बिलासपुर से छत्र और मुकुट और मनीमाजरा से चोरी की चांदी बरामद को किया था। मनीमाजरा के सुनियार से चोरी की चांदी को पिघला कर इंट के रूप में बदल दिया था।