पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावी, चिनाब का निरीक्षण करेगा पािकस्तान

रावी, चिनाब का निरीक्षण करेगा पािकस्तान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलमेंबिजली प्रोजेक्टों को लगाने के लिए कहीं रावी आैर चिनाब का पानी डायवर्ट तो नहीं किया है, इसे जांचने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों का दल शीघ्र ही हिमाचल का दौरा करेगा। इसके लिए हिमाचल सरकार के केंद्र की आेर से पत्र मिला है। राज्य से दोनों ही नदियां गुजरती है। इन पर बिजली प्रोजेक्ट भी लगे हैं या लगना प्रस्तावित है। इसलिए टीम दोनों ही नदियों के निरीक्षण के लिए रही हैं।

दोनों बड़ी नदियां हिमाचल से भी गुजरती हैं। हिमाचल में चिनाब पर प्रोजेक्ट नहीं है। ये हिमाचल के बार्डर से ही जाती है। रावी मेें बिजली के कई प्रोजेक्ट हैं। इसमें चमेरा वन आैर टू शामिल हैं।

भारत आैर पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर 1960 को इंड्स वाटर ट्रिटी हुई थी। इसके तहत झेलम, चिनाब, रावी सहित अन्य नदियों के पाकिस्तान में प्रवेश से पहले देश को इसके पानी का पूरा इस्तेमाल करने का अधिकार होगा। अब नदियों पर प्रोजेक्ट लगने के बाद से पानी को डायवर्ट करने की प्रथा शुरू हो गई है। इसलिए यह काफी अहम हो जाता है कि कहीं पानी को डायवर्ट नहीं किया गया है। इसी आशंका को दूर करने के लिए पाकिस्तान का दल नदियों को देखने के लिए रहा है। हिमाचल में नदियों के निरीक्षण के लिए पाकिस्तान का दल हिमाचल में पहली बार रहा है। इसको लेकर हुए समझौते के बाद प्रदेश में पाकिस्तान की टीम ने दौरा नहीं किया है। इसलिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

{हिमाचल सरकार ने मांगा दौरे का शेड्यूल

राज्यसरकारने केंद्र से पत्र मिलने के बाद अब पाकिस्तान के दल के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दल ने हिमाचल कब पहुंचना है, इसके लिए केंद्र से पाकिस्तान के दल का पूरा ब्योरा शेड्यूल के साथ मांगा है।