- Hindi News
- फिर खिसकी टीएमपीए परीक्षा, 19 अक्टूबर को
फिर खिसकी टीएमपीए परीक्षा, 19 अक्टूबर को
शिमला | एचआरटीसीमें टीएमपीए (ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट) की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा फिर आगे खिसक गई है। अब परीक्षा 19 अक्टूबर को होगी। परीक्षा में तीसरी बार बदलाव से निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे टीएमपीए की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी असमंजस में हैं। 680 पदों के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी। लगभग 32 हजार ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 1800 आवेदन रिजेक्ट हो गए थे। 30 हजार से अधिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए रोल नंबर भी जारी किए जा चुके हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से ये परीक्षा पहले 31 अगस्त को रखी थी। बाद में इसे 21 सितंबर किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती के लिए चहेतों के नाम फाइनल होने से परीक्षा को खिसकाया है।