पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौड़ा मैदान क्षेत्र में नहीं दी पानी की सप्लाई

चौड़ा मैदान क्षेत्र में नहीं दी पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | गिरीपेयजल परियोजना के पंपों में खराबी से मंगलवार को चौड़ा मैदान क्षेत्र के तहत शाम को पानी की सप्लाई नहीं की गई। पंपों की मरम्मत चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पंप ठीक होते हैं तो पंपिंग शुरू कर दी जाएगी। पंपों की खराबी की वजह से चौड़ा मैदान स्थित निगम के टैंकों में जल स्तर घट गया अौर इस वजह से चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, कैथू, ताराहाल, और इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं की गई। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जैसे ही टैंकों में जल स्तर बनता है उसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।