पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू से िहमाचल अपने घर आने पर को यात्रा मुफ्त

जम्मू से िहमाचल अपने घर आने पर को यात्रा मुफ्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जम्मू-कश्मीरसे हिमाचलियों को घर आने के लिये निगम की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर से हिमाचली लोगों को प्रदेश आने के लिए अगले 10 दिनों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा 17 सितंबर से 26 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में रह रहे हिमाचली लोगों को प्रदेश में विभिन्न शहरों में घरों तक आने के लिए प्रदान की गई है। उनका कहना है कि निशुल्क परिवहन सुविधा के लिए भारतीय सेना के राहत शिविर, मंडलीय आयुक्त जम्मू या किसी अन्य प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे।