पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सीपीआरआई, भराड़ी कैलटी में पावर कट

आज सीपीआरआई, भराड़ी कैलटी में पावर कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | भराड़ीसब स्टेशन और 11 केवी ओल्ड सीपीआरआई क्षेत्र में मरम्मत के चलते बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संजौली सब डिविजन के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि भराड़ी सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्रों में भराड़ी पुलिस लाइन, भराड़ी बाजार, तारा बारी, लोअर भराड़ी, दिलशंत एस्टेट और कैलटी के आसपास के इलाकों में सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा ओल्ड सीपीआरआई क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में पारस दास गार्डन, फ्रेंड्स विला, राम निवास, टिंबर हाउस और सीपीआरआई ऑफिस के आस पास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।