- Hindi News
- वैट दर बढ़ेगी, प्रदेश में महंगा होगा पेट्रोल
वैट दर बढ़ेगी, प्रदेश में महंगा होगा पेट्रोल
हिमाचलमेंपेट्रोल 72 रुपए प्रति लीटर केे करीब है। अभी तक पेट्रोल पर 25 फीसदी वैट लगता है। वैट की दर बढ़ने से पैट्रोल डेढ़ रुपए महंगा हो जाएगा। यानी पेट्रोल 73 से 74 रुपए प्रति लीटर तक हो सकता है।
भास्कर न्यूज | शिमला
हिमाचलकेलोगों को 10 दिनों के बाद महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। राज्य सरकार पेट्रोल पर लगने वाले वैट (वेल्यू एडिड टैक्स) 25 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने जा रही है। डीजल के सिवाय विमानन टर्बाइन इंधन सहित सभी प्रकार का पेट्रोल पर ये वैट लगेगा। राज्य सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 10 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं। यदि कोई सुझाव देना चाहता है तो आबकारी एवं कराधान आयुक्त को सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव आने के बाद विभाग इस पर अंतिम फैसला लेगा। यह तय है कि वैट की दर पेट्रो पदार्थों पर बढ़ेगी।
इधरवैट घटेगा
सरकारने इंडस्ट्रियल इनपुट में भी संशोधन किया है। रॉ मेटिरियल, पैकिंग मेटिरियल वैट की दर 4 फीसदी होगी। पहले ये पांच प्रतिशत थी।
यात्राहोगी महंगी
पेट्रोलपर वैट दर 2 फीसदी बढ़ने से आने वाले दिनों में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। पेट्रोल महंगा होने से टैक्सियों का सफर महंगा होगा। निजी वाहनों में आना-जाना भी महंगा हो जाएगा। टैक्सी ऑपरेटर पेट्रोल बढ़ने के बाद किराए में बढ़ोतरी कर सकते हैं। हिमाचल में सवा लाख के करीब वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 35 हजार टैक्सियां भी शामिल हैं।