एचपीसीए मामले में अब 14 को सुनवाई
शिमला | हाईकोर्टमें एचपीसीए लीज मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर तक टल गई है। एचपीसीए ने इसमें संशोधित याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ को याचिककर्ता के वकीलों ने बताया कि निजी कारण से वरिष्ठ अधिवक्ता बहस के लिए नहीं सके हैं। इसलिए अन्य दिन सुनवाई तय करें। एचपीसीए अनुराग ठाकुर ने याचिका दायर सरकार की आेर से उनकी लीज को रद करने के फैसले के बाद की। इसमें सरकार की कार्रवाई को गैर कानूनी ठहराने की गुहार लगाई गई। कैबिनेट के फैसले के बाद एचपीसीए की संपत्तियां कब्जे में लेने का आरोप है।