पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर काम पूरा होने पर लटकेगी प्रमोशन

समय पर काम पूरा होने पर लटकेगी प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^अधिकारियोंकी एसीआर उनके काम के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर अधिकारी संबंधित काम को समय पर पूरा करता है तो उसकी एसीआर भी अच्छी बनेगी। इस बाबत सभी को लक्ष्य के मुताबिक काम करने को कह दिया है। आरकेशर्मा, प्रमुखअभियंता आईपीएच विभाग

वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए निर्देश

इससंबंधमें आईपीएच के अधिकारियों को निर्देश विभाग की सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में वीिडयो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए। इसमें अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि अगर प्रमोशन के लिए एसीआर अच्छी बनानी है तो उन्हें काम पर ध्यान देना पड़ेगा।

काम में तेजी लाने का लक्ष्य

आईपीएचविभागमें इस समय चार मुख्य अभियंता हैं। 80 अधिक्षण अभियंता, 21 के करीब सहायक अभियंता तथा सौ से अधिक एसडीओ हैं। ये विभाग की नई और पुरानी सभी पेयजल, सिंचाई सीवरेज की योजनाओं का संचालन योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनके काम में और अधिक तेजी लाने के लिए विभाग ने लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने को कह दिया है।

भास्कर न्यूज| शिमला

प्रदेशआईपीएचविभाग में अधिकारियों की प्रमोशन के लिए विभाग ने नई शर्त लगा दी है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में परियोजना का काम पूरा करना होगा। इसमें देरी होती है तो इसे अधिकारियों की एसीआर में दर्ज किया जाएगा। विभाग का तर्क है कि परियोजनाआें में देरी होने से सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार उठाना पड़ता है। लोगों को भी परियोजनाआें का लाभ देरी से मिल पाता है। इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए अब सरकार ने ये फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया है। इसी के आधार पर अधिकारियों को विभाग में प्रमोशन भी दी जाएगी।

येअिधकारी दायरे में

चीफइंजीनियर से लेकर एसडीआे स्तर के अधिकारी इसके दायरे में होंगे। हर परियोजना को शुरू करते समय ही उसे पूरा करने का समय तय किया जाएगा। इस समयावधि में काम पूरा नहीं किया तो इसे अधिकारी की एसीआर में रिकाॅर्ड किया जाएगा।