वीरभद्र मामले की सुनवाई टली
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह आैर अपराजिता सिंह इनके परिवार के केयर टेकर आनंद चौहान से संबंधित इनकम टैक्स के मामलों की सुनवाई 24 सितंबर तक टल गई है। इन सभी याचिकाकर्ताआें ने अपने इनकम टैक्स से जुड़े मामलों की सुनवाई शिमला के इनकम टैक्स कमिश्नर कार्यालय से चंडीगढ़ कार्यालय में शिफ्ट किए जाने के आदेशों का विरोध किया है। 14 जुलाई को इनकम टैक्स कमिश्नर शिमला ने आदेशों में कहा था कि इन सभी लोगों के इनकम टैक्स मामलों में चल रही पड़ताल और आगामी कार्रवाई चंडीगढ़ कार्यालय से की जाए। आईटी कमिश्नर शिमला का कहना था कि इन सभी लोगों की व्यवसायिक नजदीकियां और पारिवारिक रिश्ते हैं। इसके चलते सभी मामलों को केंद्रीयकृत आैर संयुक्त रूप से चंडीगढ़ कार्यालय में भेजा है। सभी ने इन आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने आईटी कमिश्नर शिमला के आदेशों पर अंतिरम रोक लगा रखी है।