44 जेबीटी प्रमोट, टीजीटी बने
डीपीसी की बैठक में प्रमोशन का फैसला
^डीपीसीकी बैठक में 44 जेबीटी को प्रमोट कर टीजीटी बनाया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नए स्थानों पर नियुक्तियां दी जाएगी। अशोकशर्मा, निदेशक,प्रारंभिक शिक्षा
96 टीजीटीमेडिकल को नियुक्ति देने की फाइल प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सरकार को भेज दी है।
595 टीजीटी के इंटरव्यू जारी, नियुक्ति इसी माह
स्कूलोंमेंइसी माह 595 टीजीटी शिक्षकों को नियुक्तियां दी जाएगी। इस की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड ने टीजीटी मेडिकल के इंटरव्यू जुलाई में लिए थे। चयनित उम्मीदवारों की सूची विभाग को भेज दी है। टीजीटी आर्ट्स के 223 और नॉन मेडिकल के 266 पदों के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं।
भास्कर न्यूज | शिमला
स्कूलोंमेंटीजीटी के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 44 जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नत कर टीजीटी बनाया है। विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में ये फैसला लिया गया।
लटकाथा प्रमोशन मामला
प्रमोशनके बाद इन शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी फाइल राज्य सरकार को भेज दी है। सरकार की मंजूरी के बाद नियुक्ति संबंधी आदेश विभाग जारी करेगा। जेबीटी शिक्षक काफी समय से पदोन्नति की राह ताक रहे थे। डीपीसी की बैठक होने के चलते शिक्षकों की प्रमोशन का मसला लटका हुआ था। अब डीपीसी की बैठक के बाद िशक्षकों को पदोन्नति का तोहफा िदया गया है।