पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोबाइल खाई में गिरी, तीन की मौत

टाटा मोबाइल खाई में गिरी, तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

निरमंडकेअवेरी के पास टाटा मोबाइल गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक रामपुर से निरमंड जा रही टाटा मोबाइल के ड्राइवर ने अवेरी के पास गाड़ी पर नियत्रंण नहीं रख पाया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसमें शेर सिंह 32 निवासी घाटू, गोविंद 28 निवासी बजराह और ओमदत्त 35 निवासी भाटकी की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को तीनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे में जख्मी टिकमराम निवासी निरमंड काे खनेरी अस्पताल से शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर ब्रौ पुलिस थाना से एसएचओ संतोष ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया।