पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेंद्र भट्‌ट प्रमोट होकर बने डिप्टी सेक्रेटरी लॉ

राजेंद्र भट्‌ट प्रमोट होकर बने डिप्टी सेक्रेटरी लॉ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सरकारने अंडर सेक्रेटरी लॉ ओपिनियन राजेंद्र भट्ट को प्रमोट कर दिया है। उन्हें डिप्टी सेक्रेटरी लॉ बनाया है। भट्ट की प्रमोशन काफी दिनों से लंबित थी। उन्हें प्रमोट करने के लिए साल भर पहले डीपीसी हुई थी लेकिन प्रमोशन का मामला लटका रहा। लॉ डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर एक्सटेंशन दिए जाने के बाद यहां प्रमोशन चैनल रुक गया था। बाद में इस डीपीसी को कार्मिक विभाग ने रद कर दिया। कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट में सरकार ने लॉ डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी का एक पद सृजित किया। इसके बाद फिर डीपीसी हुई और उन्हें प्रमोट किया गया। लॉ ऑफिसर्स ने इस प्रमोशन के लिए सरकार का धन्यवाद किया है।