पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को जनता ने दिखाया आईना : विक्रमादित्य

भाजपा को जनता ने दिखाया आईना : विक्रमादित्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशयुवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि भाजपा को जनता ने आईना दिखा दिया है। उप-चुनावों में कांग्रेस की वापसी निश्चित तौर पर अच्छे संकेत हैं।

इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में मिलेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनावों में युवाओं के साथ बहुत से वायदे किए और सत्ता में आने पर युवा कल्याण की दिशा में किए गए वायदे हवा-हवाई होने लगे हैं। केंद्र में भाजपा सरकार के 100 दिनों के बाद ऐसे परिणाम स्पष्ट करते हैं कि भाजपा के ध्रुवीकरण का असली चेहरा सामने आने लगा है और आम जनता ने साम्प्रदायिक ताकतों को नकारा है।

भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए लोगों को अनेक प्रकार के प्रलोभन दिए। महंगाई को कम करने, भ्रष्टाचार के नाम पर और आम जन के कल्याण को लेकर भाजपा ने सत्ता हासिल की। काले धन का झूठा राग अलापते रहे और आम आदमी से दूरी बनाए रखी।

इसके अलावा, भाजपा नेता विकास के बजाये ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों को हवा देते रहे।