पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस की गिरफ्त में आए 300

स्क्रब टाइफस की गिरफ्त में आए 300

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसीके वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद ने कहा कि स्क्रब टाइफस के मरीजों का हर संभव उपचार किया जा रहा है। उन्होंनेे बताया कि आईजीएमसी में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से मरीज रहे हैं।

शिमला| प्रदेशमें स्क्रब टाइफस बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी में पहुंचने वाले स्क्रब टाइफस बुखार के मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। इस बुखार ने अभी तक सात लोगों को मौत के आगोश में सुला दिया है। बुधवार को भी आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस बुखार के पांच नए मामले आए हैं। बुधवार को आईजीएमसी में पहुंचे तीस के करीब मरीजों में स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए थे। इनका मरीजों का एलीजा टेस्ट किया गया था। इनकी रिपोर्ट में 5 मरीज इस बुखार से ग्रस्त पाए गए। इससे पहले मंगलवार को एक मामला आया था। इन्हें मिला कर आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस बुखार के चपेट में 330 मरीज चुके हैं।