पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुन्नी रामलीला क्लब की कार्यकारिणी गठित

सुन्नी रामलीला क्लब की कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | श्रीरामलीला क्लब सुन्नी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। तीस सालों से राम लीला क्लब को चला रहे पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें अब जितेंद्र सिंह को प्रधान, भूपराम को मंच संचालक, तिलकराज को सलाहकार आैर उपेंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। क्लब के निर्देशन का काम पूर्व प्रधान महेंद्र शर्मा ही देखेंगे। वहीं राम लीला क्लब टुटू में तैयारियां शुरू कर दी है। क्लब के प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि रोजाना रात के समय रिहर्सल की जा रही है। 24 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा।