पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभा ने की फीस वृिद्ध वापस लेने की मांग

सभा ने की फीस वृिद्ध वापस लेने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| हिमाचलकिसान सभा ने विश्वविद्यालय से फीस की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की है। साथ ही सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए जोर दिया। किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के फीस बढ़ोतरी के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि फीस के वर्तमान प्रस्तावित ढांचे की वजह से प्रदेश के आम, गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां 90 फीसदी लोग गांव में रहते हैं और उनमें से 86 प्रतिशत लघु और सीमांत किसान हैं। वे भारी-भरकम फीस देने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। देश के साथ-साथ प्रदेश के किसान भी कृषि संकट से जूझ रहे हैं और प्राकृतिक आपदा जंगली जानवरों के कहर और मार्केट में पिटाई की मार झेल रहे प्रदेश के किसान धीरे-धीरे कर्ज़ में डूबते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को भी इस बारे में सोचना चाहिए।