पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में पेट्रोल होगा महंगा, 27 फीसदी होगी वैट की दर

प्रदेश में पेट्रोल होगा महंगा, 27 फीसदी होगी वैट की दर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलके लोगों को 10 दिनों के बाद महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। राज्य सरकार पेट्रोल पर वैट (वेल्यू एडिड टैक्स) 25 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने जा रही है। डीजल के सिवाय विमानन टर्बाइन इंधन सहित सभी प्रकार का पेट्रोल पर यह वैट लगेगा। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 10 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं। यदि कोई सुझाव देना चाहता है तो आबकारी एवं कराधान आयुक्त को सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव आने के बाद विभाग इस पर अंतिम फैसला लेगा। यह तय है कि वैट दर पैट्रो पदार्थों पर बढ़ेगी।