पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस सुरक्षा में पहंुचे वीसी

पुलिस सुरक्षा में पहंुचे वीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्यक्ष चुनाव का नहीं, िहंसा का िवरोधी हूं: वाजपेयी

सोलन. कुलपतिप्रो. एडीएन वाजपेयी ने छात्र संगठनों को बातचीत का ऑफर दिया है। कुलपति ने कहा कि छात्र संगठन किसी भी समय बातचीत कर आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। हिमाचल साइंस एक्सपो का शुभारंभ करने सोलन पहुंचे कुलपति ने अनौपचारिक बातचीत में कहा िक वे प्रत्यक्ष चुनाव के विरोधी नहीं है लेकिन शिक्षण संस्थानों में बढ़ती हिंसा के चलते चुनाव पर रोक लगानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि वे सकारात्मक राजनीति के खिलाफ नहीं हैं पर शिक्षा में राजनीति के कट्टर विरोधी हैं। वाजपेयी ने रूसा के तहत हुई परीक्षा के परिणाम दो दिनों के अंदर घोषित करने की बात भी कही। गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाने से नाराज चल रहे एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समरहिल में प्रो. वाजपेयी पर हमला कर मारपीट की थी।

वीरवार को एचपीयू में फीस वृद्धि के विरोध में पिंक पैटल पर प्रदर्शन करते एसएफआई कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज | शिमला

एचपीयूकेकुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी वीरवार को पुलिस प्रोटेक्शन के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। सुबह दस बजे वे गाड़ी में विश्वविद्यालय पहुंचे। उनकी गाड़ी के आगे पुलिस की पॉयलट कार थी।

एचपीयू के मेन गेट से लेकर कुलपति कार्यालय तक पुलिस के दर्जनों जवानों की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच कुलपति दफ्तर पहुंचे। उनके अंदर जाते ही वीसी ऑफिस के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। गेट के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा था। कैंपस में हिंसा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।

एसएफआई कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस बल की एक टुकड़ी सड़क पर खड़ी हो गई तथा उन्होंने विद्यार्थियों को फीस काउंटर के पास रोक दिया। जहां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एसएफआई ने शिक्षा का बहिष्कार किया। सुबह से लेकर कोई भी कक्षाएं नहीं चलने दी। छात्रों ने कैंपस में रैली निकाली और पिंक पैडल चौक पर कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वर्कर्सछोड़े तो जेल भरो

एससीएकेनिवर्तमान सचिव पियुष सहवाल ने आरोप लगाया कि चार छात्रों को बिना किसी कारण गिरफ्तार किया है। वे विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। मांगाें को उठ