- Hindi News
- मनीषा नंदा को प्रधान सचिव टीसीपी का जिम्मा
मनीषा नंदा को प्रधान सचिव टीसीपी का जिम्मा
शिमला | प्रदेशसरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसमें प्रधान सचिव प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मनीषा नंदा को टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी को शहरी विकास विभाग का, डाॅ. अमनदीप गर्ग को निदेशक एनर्जी आैर आर सैलवम को पंजीयक सहकारी सभाएं का काम सौंपा है। इन सभी विभागों का काम आरडी नजीम संभाल रहे थे। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण सरकार ने इन विभागों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आरडी नजीम को राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है। सरकार ने आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री को एएसपी कांगड़ा के पद पर तैनाती है। वे हैदराबाद से प्रशिक्षण के बाद हिमाचल लौटे हैं।