पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेड पे पर फैसला 25 िसतंबर को

ग्रेड पे पर फैसला 25 िसतंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पांच हजार रुपए का होगा प्रतिमाह लाभ

भास्करन्यूज | शिमला

बिजलीबोर्डके करीब बीस हजार कर्मचारियों को 25 सितंबर को संशोधित ग्रेड पे का लाभ मिल सकता है। बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए 25 सितंबर को सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई है। इसके मिलने के बाद बोर्ड के हर कर्मचारी को वेतन में चार से पांच हजार रुपए का प्रतिमाह लाभ होगा।

बोर्ड की बीआेडी मे पहले ही इसे मंजूर किया जा चुका है। सर्विस कमेटी की बैठक हो पाने के कारण मामला लटका था। बोर्ड प्रबंधन भी तंगमाली हालत को देखते हुए इस फैसले को फिलहाल टाल ही रहा था। अब कर्मचारियों के फिर से आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रबंधन ने सरकार के समक्ष मामले के उठाकर शीघ्र ही सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें मूल रूप से बोर्ड के कर्मचारियों को संशोधित ग्रेड पे देने का फैसले पर चर्चा होनी है।

घाटे में बिजली बोर्ड

राज्यबिजलीबोर्ड के प्रबंधन पर संशोधित ग्रेड पे के लागू होने के बाद करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस समय बोर्ड का घाटा दो हजार करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है।

यूनियनने बैठक टाली

यूनियनकेमहासचिव हीरा लाल वर्मा ने कहा कि सर्विस कमेटी की बैठक के चलते यूनियन ने आंदोलन के लिए रणनीति बनाने को बुलाई बैठक को स्थगित कर दिया है।

क्या है संशोधित ग्रेड पे का मसला

हिमाचलमेंकर्मचारियों को सरकार ने 2011 में पंजाब की तरह संशोधित ग्रेड पे दी लेकिन बोर्ड के कर्मचारियों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। कर्मचारियों के आंदोलन के बाद प्रबंधन ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है। अब इस पर शीघ्र ही फैसला हो सकता है।