टीजीटी के 76 पद भरने के लिए आवेदन मांगे
शिमला | आरंभिकशिक्षा विभाग ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी नॉन-मेडिकल के 35 पद तथा टीजीटी मेडिकल के 41 पद भरने जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के आवेदन के िलए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता टीईटी पास सहित बीएससी, बीएड होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए प्रतिमाह वेतन के रूप में 13 हजार 900 रुपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।