पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला ने रामपुर को हराया

शिमला ने रामपुर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर महाविद्यालय बेडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन राउंड के मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे। इसमें पुरुष वर्ग के मुकाबले में हमीरपुर कॉलेज ने सुंदरनगर , सोलन ने सरकाघाट, ऊना ने बंजार, मंडी ने देहरी, जोगेंद्रनगर ने कांगड़ा, पीजी शिमला ने रामपुर, राजपुरा ने ठियोग, सुजानपुर टिहरा ने पांवटा साहिब, कोटशेरा महाविद्यालय ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, नालागढ़ ने सरस्वती नगर सुंदरनगर ने कुल्लू, संजौली ने बिलासपुर, घुमारवीं ने करसोग को चंबा ने ढलियारा और बंगाणा ने संस्कृत महाविद्यालय सोलन को हराया।

बेडमिंटन चैंपियनशिप के अन्य लगभग सभी मैच रोमांचक रहे और दर्शकों ने इन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। वहीं महिला वर्ग के मुकाबले 18 सितंबर से शुरु हो रहे हैं। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमा रनदेव करेंगी और प्रतियोगिता सुबह दस बजे से शुरु होगी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमा रनदेव ने कहा कि प्रतियोगिता की सभी टीमें पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है।

शिमला में वीरवार को कोटशेरा कॉलेज में एचपीयू इंटर कॉलेज बैंडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट लगाती खिलाड़ी।