छात्रों को मिलेगा एक हजार रुपए भत्ता
शिमला | हिमाचलसरकार ने स्किल डवलपमेंट स्कीम के तहत आईसेक्ट द्वारा प्रशिक्षित 800 युवाओं को 1 हजार रुपए प्रति भत्ता देने की स्वीकृति दी है। यह भत्ते कौशल विकास प्रशिक्षण विषयों में अधिकतम 24 महीने तक दिया जाएगा। स्किल डवलपपमेंट एलाउंस स्कीम की शुरूआत हिमाचल सरकार ने पिछले वर्ष की थी। इस का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को लाभ देना था। इस वर्ष केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए सेंक्शन किए हैं। योजना के तहत कौशल विकास के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ते दिए जाएंगे। आईसेक्ट का स्किल डेवलपमेंट अलाउंस स्कीम के साथ सहभागिता है।