पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमलावरों पर कार्रवाई करे सरकार

हमलावरों पर कार्रवाई करे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | एनएसयूआईके पूर्व अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदुपति ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह की घटनाओं से शैक्षणिक माहौल खराब होता है। फीस बढ़ोतरी का मुद्दा एनएसयूआई ने सरकार के समक्ष उठाया है। जल्द ही फीस बढ़ोतरी में कटौती करवाई जाएगी। विवि प्रशासन के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। कॉलेज टीचर एसोसिएशन की सोलन इकाई ने कुलपति पर किए हमले की निंदा की है। जिला महासचिव राजेंद्र पापटा ने कहा कि अपनी मांगों को उचित ढंग से उठाए। हिंसा किस समस्या का समाधान नहीं है।