राजभवन तक किया फीस वृद्धि का विरोध
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश विवि इकाई और शिमला के सभी महाविद्यालय के छात्रों ने सचिवालय से लेकर राजभवन तक मार्च किया। राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन द्वारा लिए गए दो छात्र विरोधी निर्णय का विरोध किया और राजभवन के बाहर जाकर नारेबाजी की। जिसमें काफी संख्या में परिषद के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा ने कहा कि विद्यार्थी छात्र विरोधी निर्णय को लागू नहीं होने देंगी।
इस मौके पर परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला जिसमें विद्यार्थी परिषद ने फीस वृद्धि के खिलाफ और पुरानी फीस दरों पर लागू करने के लिए राज्यपाल से मांग की। विद्यार्थी परिषद ने संघ के इस चुनाव को बहाल करने के लिए भी राज्यपाल के समक्ष बात उठाई। राज्यपाल ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वे प्रदेश सरकार और कुलपति से इस मुद्दे पर बात करेंगी। दूसरी तरफ विवि इकाई के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने 11 वें दिन भी अनशन जारी रखा है। विद्यार्थी परिषद ने क्रमिक अनशन पर एमटीए विभाग शैनव , संजीव कुमार, दिनेश कुमार को अनशन पर बैठाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी हिमाचल प्रदेश विवि इकाई समस्त छात्र समुदाय से अपील की है कि वे इस आंदोलन में छात्र संगठनों का सहयोग करें।
विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के तमाम छात्र समुदाय से अपील की है कि वे प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन दबाव बनाने के लिए छात्र आंदोलनों में भाग लें। ताकि प्रशासन और प्रदेश सरकार अपने दोनो छात्र विरोधी निर्णय वापिस ले। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर विद्यार्थी परिषद इस आंदोलन को और तेज करेगी और पूरे प्रदेश में जगह जगह चक्के जाम करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेबारी प्रदेश और कुलपति की होगी।
शिमला में वीरवार को राजभवन के बाहर फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।