लोकतांत्रिक तरीके से उठाए अपनी बात
शिमला | हपुटवाकार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक वीरवार को प्रो. कुलवंत सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में कुलपति पर छात्रों द्वारा किए गए हमले पर चिन्ता व्यक्त की गई और इसे एक निदंनीय घटना कहा। हपुटवा ने विश्वविद्यालय की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्थता पर चिंता व्यक्त की और माना की इससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है। हपुटवा का मत है कि ऐसी घटनाओं से अध्यापक वर्ग भी अपने आप को असुरक्षित अनुभव कर रहा है। हपुटवा विद्यार्थियों से भी अनुरोध करता है कि वे हिंसा का मार्ग अपना कर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात विश्वविद्यालय अधिकारियों तक पहुंचाए। हपुटवा सरकार और विश्वविद्यालय अधिकारियों से मांग करता है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और शांती का माहौल बनाने के लिए कानून व्यवस्थता को तुरन्त सुव्यवस्थित किया जाए। आचार्य चमन चंदन,आचार्य कुलवन्त सिंह पठानिया,सदस्य कार्यकारिणी हपुटवा अध्यक्ष उपस्थित मौजूद रहे।