पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला की शिव्या 22 से दिखेंगी सोनी टीवी पर

शिमला की शिव्या 22 से दिखेंगी सोनी टीवी पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमलाके युवा और युवतियों को फिल्म और नाटकों में अभिनय का मौका देने के लिए फैदर कैप शीघ्र ही शिमला में ऑडिशन करने जा रहा है। यह बात फैदर कैप की फाउंडर मैंबर कंचन गुप्ता ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अपनी पूर्व की सफलताओं से प्रेरित होकर शिमला शहर में एक बार फिर हिन्दी फीचर फिल्मों तथा विभिन्न सैटेलाइट टी.वी. चैनलों प्रदर्शित होने वाले धारावाहिकों के लिए स्थानीय कलाकारों युवाओं के लिए 25 सितंबर को ऑडिशन होगा। उन्होंने कहा कि शिमला की शिव्या पठानिया का 22 सितंबर से सोनी में सुबह साढे दस कार्यक्रम आएगा। समाज में उस भ्रांति को समाप्त करें जिसके कारण फिल्म तथा धारावाहिकों में काम करने वालों हमेशा शोषण का शिकार या फिर समझौते कर काम करने वाला माना जाता है।