पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीसीपी नियमों में संशोधन पर की चर्चा

टीसीपी नियमों में संशोधन पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | प्रदेशसरकार की ओर से टीसीपी रूल पर किए गए संशोधन के बारे में चर्चा करने के लिए वीरवार को इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ आर्किटेक्ट हिमाचल चैप्टर की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कांउसिल ऑफ आर्किटेक्ट से पंजीकृत वास्तुकारों को ही नक्शे बनाने के लिए अधिकृत किए जाने के बारे में चर्चा की गई। इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ आर्किटेक्ट के हिमाचल चैप्टर के सह सचिव नीरज रघुवंशी का कहना है कि यह बैठक संशोधित टीसीपी अध्यादेश के बारे में आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि शिमला के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां पर अनुभवी और पंजीकृत आर्किटेक्ट की ओर से पास किए हुए नक्शों को ही कंसीडर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा। इस मौके पर मनुज शारदीय भी मौजूद रहे।