- Hindi News
- डीन समेत एचपीयू प्रशासन ने वीसी को सौंपे इस्तीफे
डीन समेत एचपीयू प्रशासन ने वीसी को सौंपे इस्तीफे
हिमाचलप्रदेशयूनिवर्सिटी के वीसी एडीएन वाजपेयी पर बुधवार को हमले का साइड इफेक्ट अगले ही दिन देखने को मिला। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने वीरवार को वीसी को पदों से त्यागपत्र दे दिए। इसमें कहा है कि यदि वीसी ही सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य के क्या हाल होंगे। उन्होंने विवि में ऐसे हालात में काम करने की बात कही है। वीसी से अधिकारियों ने शिकायत की है कि स्टूडेंट अधिकारियों को धमकियां दे रहे हैं। डर के साए में प्रशासनिक अधिकारी कैसे नौकरी कर सकते हैं। इसलिए सभी ने त्यागपत्र दिए हैं। अभी तक वीसी ने त्यागपत्र स्वीकार नहीं किए हैं। बुधवार को यूनिवर्सिटी में एसएफआई के छात्रों की वीसी से झ़ड़प के बाद परिसर में माहौल गरमा गया है। छात्र संगठन चुनाव करवाने आैर फीस घटाने की मांग कर रहे हैं। सभी छात्र संगठन प्रदेशभर में इसे लेकर आंदोलनरत हैं।
चुनाव करवाने और फीस वृद्धि को वापस लेने के लिए स्टूडेंट्स विरोध कर रहे हैं।
डरे हुए हैं अफसर
एचपीयू के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने कहा कि छात्रों की धमकियों से घबराकर प्रशासन के सभी अधिकारियों ने वीसी को त्यागपत्र सौंप दिए हैं। अगर छात्रों को अधिकारियों की जरूरत ही नहीं है तो वे खुद यूनिवर्सिटी चलाएं। वे तब तक अपने पद नहीं संभालेंगे जब तक अधिकारियों को धमकियां देने की कुप्रथा को खत्म नहीं किया जाता है। वीसी पर हमले के आरोप में 10 छात्रों पर केस दर्ज किया है। चार को 27 तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
सीएमको दी जानकारी
वीसीने वीरवार शाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बुधवार को खुद पर हुए हमले आैर परिसर में बढ़ रहे तनाव की पूरी स्थिति की सीएम को जानकारी दी। वीरभद्र ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार पूरी तरह से प्रशासन के साथ है।