पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में सप्लीमेंटरी एवीडेंस देगा विजिलेंस

कोर्ट में सप्लीमेंटरी एवीडेंस देगा विजिलेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| होटलपैवेेलियन मामले में विजिलेंस कोर्ट सैटेलाइट इमेजेज को सप्लीमेंटरी एवीडेंस के तौर पर कोर्ट में पेश करेगा। नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद से विजिलेंस ने रिपोर्ट मंगवाई है, जिसे वह देने को भी तैयार है। फोटो लेने के लिए विजिलेंस ने 43 हजार रुपए की राशि भी जमा करवा दी है। यह फोटो उसे एक महीने में मिल जाएंगी। विजिलेंस ने पिछले सप्ताह धर्मशाला कोर्ट में चालान पेश किया था। चालान में 8 लोगों के नाम शामिल हैं। इन में एचपीसीए के तीन पदाधिकारियों सहित तत्कालीन तहसीलदार, आरओ, पटवारी, कानूनगो डीएफओ हैं। चालान में डीएफओ का नाम कॉलम-12 में रखा गया है। इस मामले में सैटेलाइट इमेजेज आने के बाद एचपीसीए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पैवेलियन केस