मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिली अनिता वर्मा
शिमला | पूर्वमुख्य ससंदीय सचिव अनिता वर्मा ने वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। हालांकि अनिता वर्मा लोकसभा चुनाव में हमीरपुर सीट से टिकट नहीं मिलने के चलते संगठन से भी नाराज चल रही थी, लेकिन अब संगठन में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष हमीरपुर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। हमीरपुर से कांग्रेसी नेत्री अनिता वर्मा पूर्व में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बैठ चुकी हैं।