- Hindi News
- चाय के बागानों की खरीद पर सरकार लगाएगी रोक : सीएम
चाय के बागानों की खरीद पर सरकार लगाएगी रोक : सीएम
बिजली प्रोजेक्ट लगाने की प्रक्रिया की आसान
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने कहा कि पालमपुर में चाय बागानों की अवैध खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाएगी। परिवार के भीतर ही इसके विभाजन आैर स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा राज्य में किसी भी तरह से चाय के बागानों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश में कड़े कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में नियमों में हुई किसी भी प्रकार की अवहेलना की जांच होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को प्रदेश ऊर्जा निगम के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत भूषण को लीज पर दी गई भूमि को वापस लेने के कांगड़ा जिला दंडाधिकारी के आदेश को न्यायसंगत बताया। पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया गया था। भूमि का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया, जिसके लिए इसका आबंटन किया गया था। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। अब उपायुक्त ने इस मामले की विस्तृत छानबीन करने के उपरान्त जमीन को वापस लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अच्छा रूतबा रखने वाले प्रशांत भूषण इस तरह का व्यवहार एवं आधारहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं। प्रशांत भूषण को पूर्व भाजपा सरकार के समय नोटिस जारी किया था। भाजपा के समय में इसकी कई बार सुनवाई हुईं है। उप-चुनावों के नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी लहर धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। अब लोगों ने मुद्दों के आधार पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव भावनाओं के बजाए मुद्दों के आधार पर लड़े गए थे।
मुख्यमंत्री ने सिंधू जल संधि के बारे में पूछे जाने पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे का स्वागत करती है। 1960 की सिन्धू जल संधि के अनुरूप दोनों देश परियोजना स्थल पर विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं। यदि कोई परियोजना चन्द्र-भागा नदी पर स्थापित होती है तो इससे ही जल प्रवाह बाधित होगा और ही पानी की कमी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मशाला में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा मुहैया करवाएगी लेकिन। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को इसके लिए भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक वाणिज्यिक उद्यम है। यह उचित और सही होगा कि वे मुहैया करवाई गई सेवाओं के लिए शुल्क अदा करें और पूर्व में हुए मैचों के लंबित बिलों की भी अदाय