- Hindi News
- परिसर में हिंसा करने वाले नहीं होंगे बर्दाश्त
परिसर में हिंसा करने वाले नहीं होंगे बर्दाश्त
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में एससीए चुनावों पर विचार कर सकती है। फिलहाल मेरिटोरियस सिस्टम के तहत चुनाव करवाने की प्रक्रिया सही है। यह फैसला विश्वविद्यालय की ईसी का है। विश्वविद्यालय या किसी भी काॅलेज में परिसर में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि या किसी भी परिसर में हिंसा करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में शांत माहौल बनाए रखने के लिए ईसी ने जो भी फैसला लिया है, इससे राज्य के शिक्षण संस्थानों में शांत माहौल बनाए रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला हमेशा के लिए नहीं है। ईसी ने एक साल के लिए यह फैसला लिया है। इस पर आने वाले समय में विचार करने के विकल्प खुले हैं।