पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला पहुंची एमपी विस प्राक्कलन समिति की टीम

शिमला पहुंची एमपी विस प्राक्कलन समिति की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेशविधान सभा की उच्च स्तरीय प्राक्कलन समिति सदस्यों की टीम वीरवार को शिमला पहुंची। समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व में टीम ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ‘ओक ओवर’ में भेंट की। विधायकों ने प्रदेश में विभिन्न विकास के मुद्दों और अलग-अलग क्षेत्रों में अर्जित सफलताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पेयजल सुविधाओं के संदर्भ में उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग सभी गांवों में नलों के माध्यम से पेयजल सुविधा उपलब्ध है। सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घरों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा रही है। वीरभद्र सिंह ने समिति को प्रदेश की बारहमासी नदियों से जल उठाव तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल किया गया है। राज्य सरकार ने राज्य की वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास और जन कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों और विषयों पर भी चर्चा की। वीरभद्र सिंह ने समिति के सदस्यों को परंपरागत हिमाचली शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें दिए गए आदर सत्कार के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।