- Hindi News
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहे दो छात्र नेता गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहे दो छात्र नेता गिरफ्तार
शिमला | एसएफआईऔर एबीवीपी के संयुक्त समिति की प्रेसवार्ता में जा रहे दो छात्र नेताअों नवनीत कौशल और सन्नी शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों छात्र नेताओं को प्रेस क्लब की सीढ़ियों पर ही पकड़ कर अपने साथ ले गई। इस दौरान दोनों छात्र नेता पुलिस से सवाल करते रहे कि उन्हें किस जुर्म में गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों छात्र नेताओं को तीन महीने पहले के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसएफआई और एबीवीपी ने आरोप लगाया कि पुलिस पर छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए इस प्रकार के दांव पेंच इस्तेमाल कर रही हैं। छात्र संगठनों ने कहा कि सरकार छात्र हितों का दमन करने पर उतारू है। फीस बढ़ोतरी इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि सरकार जीतना मर्जी दमन कर ले वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। वे मिलकर अब लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सरकार को चेताया कि वह छात्रों की मांगों को जल्द मान ले।