पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साथ आए एसएफआई एबीवीपी, आज से शिक्षा बंद का एलान

साथ आए एसएफआई-एबीवीपी, आज से शिक्षा बंद का एलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीसवृद्धिका मामला अब आैर ज्यादा गरमा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फीस वृद्धि को वापस लेने के बयान के बाद छात्र संगठन भड़क गए हैं। फीस वृद्धि को कम करने और एससीए चुनाव करवाने के लिए अब छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई मिलकर लड़ेगी। इसके लिए दोनों संगठनों की ओर से संयुक्त छात्र संगठन समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें छह सदस्य शामिल किए गए हैं। रविवार को एबीवीपी के प्रदेश सचिव आशीष सिक्टा और एसएफआई के प्रदेश सचिव मुनीष शर्मा ने कहा कि सोमवार से विवि सहित प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षा बंद रहेगी। इसके अलावा 26 सितंबर को शिमला में एक महारैली की जाएगी। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन मिलकर उनकी आवाज को दबाना चाहती है, ऐसे में वह भी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

एचपीयू के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कहना है कि छात्रों से अपील है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से कक्षा लगाएं। किसी भी तरह के शैक्षणिक माहौल को खराब करें। हम विवि और कॉलेज कैंपस में शांति व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। ऐसी घटनाओं से पढ़ाई का माहौल बिगड़ेगा।

संयुक्त छात्र संगठन समन्वय समिति ने प्रदेश सरकार अौर पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह पुराने मामलों को अब उठा रहे हैं। आंदोलन को कमजोर करने के लिए उनके लीडरशिप को कमजोर किया जा रहा है। छात्र नेताओं को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है। समिति का आरोप है कि प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के तरीके अपना रही है।

एक दूसरे के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी करने वाले दोनों छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई फीस वृद्धि पर एकमत दिखें। दोनों संगठनों के सचिवों ने प्रेसवार्ता को संयुक्त रुप से संबोधित किया। दोनों संगठनों का कहना है कि विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। वह सरकार को भी गुमराह कर रहे हैं। निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

छात्र संगठनों की ओर से गठित की गई संयुक्त छात्र संगठन समन्वय समिति में छह छात्र नेताओं को शामिल किया गया है। तीन नेता एबीवीपी के होंगे, जबकि तीन एसएफआई के होंगे। एबीवीपी की ओर से अाशीष सिक्टा, नवनीत कौशल, सन्नी शुक्ला, एसएफआई के मुनीष, राहुल चौहान और दिनेश कमेटी में होंगे। से छह सदस्य पूरे प्रदेश में होने वाली अलग-अलग ग