रितिक करेंगे हिमालयन रैली का फ्लैग ऑफ
चंडीगढ़ | शिमलामें 27 सितंबर से शुरू होने वाली 10वीं मोटर बाइक हिमालयन रैली का फ्लैग ऑफ बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन करेंगे। इस इवेंट में कई और नामी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। एशिया की मुश्किल रैली में शुमार इस इवेंट में 12 देशों इंटरनेशनल रेसर सहित कुल 65 बाइक रेसर अपनी चुनौती पेश करेंगे। 8 दिन तक चलने वाली रैली में 500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस रैली को लेकर बाइकर्स तैयारी करने में जुटे हैं।
रैली में हिमाचल के तीन युवा देवेंद्र ठाकुर, गुरमान रीन और अंकुश आर्य भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भारतीय सेना की तीनों अंगों के राइडर्स भी भारी- भरकम दल के साथ बाकी रेसर को टक्कर देने की तैयारी कर चुके हैं। यह रैली धर्मपुर, सरोग, मशोबरा, संजौली और मतियाना जैसी जगहों से होकर गुजरेगी।
उत्साह बढ़ाएंगे