- Hindi News
- सीएम सुक्खू के पास पहुंची कांग्रेसियों की लड़ाई
सीएम-सुक्खू के पास पहुंची कांग्रेसियों की लड़ाई
सुजानपुरविसक्षेत्र में कांग्रेसियों के दोनों खेमों में मचा घमासान का मामला सुक्खू और सीएम दरबार में पहुंच गया है। दाेनों खेमे अपनी-अपनी जिद पर सवार हैं और एक-दूसरे के खिलाफ अपना-अपना पक्ष रख कर दोनों अब लौट आए हैं। गौरतलब है कि सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा समर्थकों के बीच पिछले लोस चुनावों के समय से ही अच्छी-खासी खींचतान चल रही है। पिछले दिनों हुई दोनों खेमों की बैठकांे के बाद वहां की पार्टी राजनीति अब और ज्यादा गर्मा गई है।
पूर्व संसदीय सचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शिमला में खींचतान को लेकर पहली बार सीएम दरबार में गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अनीता वर्मा ने भी पहली बार लंबे समय के बाद सीएम दरबार में पहंुच कर सुजानपुर की स्थिति का पक्ष रखा है। उधर राजेंद्र राणा समर्थकों ने सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस की कारगुजारी को लेकर पहले ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सीएम वीरभद्र सिंह को लिखित तौर पर शिकायत कर रखी है। इस शिकायत में ब्लॉक अध्यक्ष सहित 6 प्रमुख पदािधकारियों की कारगुजारी को पार्टी विरोधी बता कर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन अब ब्लॉक अध्यक्ष और अनीता वर्मा की शिमला में सीएम और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से मिल कर स्थिति स्पष्ट करने के ताजा मामले में इस खींचतान को आगे बढ़ा दिया है।
अनीता भी हुई सक्रिय
दरअसलमें अनीता वर्मा भी अब खूब सक्रिय होने लगी हैं। पिछले लोस विस के उपचुनाव में प्रचार के दौरान उनकी मौजूदगी यहां नहीं थी। यही वजह थी कि बीते सप्ताह सीएम जब हमीरपुर आए तो सुजानपुर में पार्टी की हार को लेकर अनीता को भी कई सवालों का सामना करना पड़ा और सीएम की नाराजगी का जवाब देने के लिए ही वे संभवत: ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर शिमला गई थीं। अब देखना यह है कि सुजानपुर में पार्टी की खींचतान किस करवट बैठती है।
उधर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह का कहना है कि वे लीडर तो हैं नहीं, पार्टी ने उन्हें संगठन का दायित्व सौंपा हुआ है। जब तक अध्यक्ष रहेंगे, काम करेंगे। संगठन को आगे बढ़ाना है। पार्टी अध्यक्ष को सुजानपुर में मीटिंग के बहाने चरण डालने का न्यौता दिया है। सीएम वीरभद्र सिंह से भी