पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर की 25 ने दी परीक्षा

ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर की 25 ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | बालस्कूल में ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर की परीक्षा में 25 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए 49 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। आरटीओ किशोरी लाल ने बताया कि जिला स्तर पर यह परीक्षा ली गई, इसके दो पेपर हुए। एक 50 अंक का और एक 100 अंक का था। अभ्यार्थियों को परीक्षा में 50 फीसदी अंक लेना जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों को शिमला निदेशालय में भेजा जा रहा है। वहीं से यह प्रक्रिया पूरी होगी। यह ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर आरटीओ कार्यालय में ट्रांसपाेर्ट संबंधी कार्याें में सहयोग करेंगे। इससे वाहन मालिकों को अा रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। इसके अलावा पॉलीटेक्निकल कॉलेज बडू में सेंटर अध्यापक पात्रता परीक्षा(सीटेट) परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें दर्जनों अभ्यार्थियों ने हिस्सा िलया। परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार सीबीएससी और नवोदय जैसे स्कूलों में नौकरी के लिए पात्र हो होंगे।